खुनियांव में चक रोड से हटा वर्षों पुराना अतिक्रमण:राजस्व टीम ने ग्रामीणों की शिकायत पर नाली की जमीन खाली कराई

8
Advertisement

सिद्धार्थनगर के खुनियांव ब्लॉक की ग्राम पंचायत करौंदा खालसा में चक रोड और उससे सटी चक नाली की जमीन से वर्षों पुराना अवैध अतिक्रमण हटा दिया गया। यह कार्रवाई रविवार को राजस्व टीम और स्थानीय पुलिस के संयुक्त अभियान में की गई। कुछ ग्रामीणों ने चक रोड से सटी चक नाली की जमीन पर अवैध कब्जा कर रखा था। इस अतिक्रमण के कारण बरसात के मौसम में गांव में पानी की निकासी बाधित हो रही थी, जिससे विकास कार्यों में भी बाधा आ रही थी। ग्राम प्रधान श्रीमती सवारी देवी और अन्य ग्रामीणों ने इस अवैध कब्जे को हटाने के लिए तहसील प्रशासन से लिखित शिकायत की थी। उनकी मांग पर शनिवार देर शाम राजस्व टीम और स्थानीय पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई शुरू की। टीमों ने सबसे पहले विवादित जमीन की पैमाइश की। इसके बाद, चक रोड और चक नाली पर किए गए अवैध अतिक्रमण को हटवा दिया गया। इस कार्रवाई के दौरान ग्राम प्रधान श्रीमती सवारी देवी भी मौके पर मौजूद रहीं। राजस्व टीम में नायब तहसीलदार बिंद्रेश गुप्ता (इटवा), कानून गो दिलीप चौरसिया, हल्का लेखपाल राम कुमार कन्नौजिया, लेखपाल सुधीर कुमार, कौशलेंद्र द्विवेदी और सेक्रेटरी अनुराग कुमार यादव शामिल थे। पुलिस टीम में कांस्टेबल रमेश मौर्य, चंद्रेश कुमार, श्याम चंद्र रत्ना और एक महिला कांस्टेबल उपस्थित थीं। इनके अलावा, यशवंत मौर्य, सत्यप्रकाश निषाद, अकाल मती, विनोद, राकेश मौर्य, मस्तराम चौहान, सोनमती धर्म राज चौहान सहित दर्जनों ग्रामीण भी मौके पर मौजूद थे।
Advertisement