महराजगंज में नगर पंचायत चौक के वार्ड नंबर 4 में सीढ़ी से फिसलकर गिरने से एक 35 वर्षीय महिला की मौत हो गई। महिला अपने घर की छत पर गेहूं लेकर जा रही थी, तभी यह हादसा हुआ। मृतका की पहचान प्रमोद की पत्नी उर्मिला (35) के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, सुबह वह गेहूं लेकर छत पर जा रही थीं। इसी दौरान सीढ़ी पर उनका पैर फिसल गया और वह नीचे गिर गईं, जिससे उनके सिर में गंभीर चोट आई। घटना के बाद परिजनों और आसपास के लोगों ने उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चौक बाजार पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल से भी बेहतर इलाज के लिए उन्हें बीआरडी मेडिकल कॉलेज, गोरखपुर रेफर किया गया। हालांकि, उर्मिला ने गोरखपुर ले जाते समय रास्ते में ही दम तोड़ दिया। बीआरडी मेडिकल कॉलेज पहुंचने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतका के परिवार में पति प्रमोद के अलावा एक 20 वर्षीय पुत्र और एक 17 वर्षीय पुत्री हैं।
छत पर गेहूं लेकर जाते समय फिसलकर गिरी महिला, मौत: महराजगंज के वार्ड 4 में हुआ हादसा, बिन मां के हुए दो संतान – Darahata(Nichlaul) News