इकौना में पुश्तैनी जमीन विवाद में मारपीट:बीच-बचाव करने आई बेटी गंभीर रूप से घायल

5
Advertisement

नवीन मॉडर्न थाना क्षेत्र के खरगौरा बस्ती में रविवार को जमीन के बंटवारे को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। इस दौरान बीच-बचाव करने पहुंची लाल जी तिवारी की बेटी गंभीर रूप से घायल हो गई। जानकारी के अनुसार, खरगौरा बस्ती निवासी लाल जी तिवारी का विपक्षियों से जमीन के बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा था। रविवार को इसी विवाद के चलते विपक्षियों ने लाल जी तिवारी के साथ गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडों से मारपीट शुरू कर दी। शोर सुनकर जब उनकी पुत्री बीच-बचाव के लिए पहुंची, तो विपक्षियों ने उसे भी पीटकर घायल कर दिया। हल्ला-गुहार सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और किसी तरह बीच-बचाव कर लाल जी तिवारी को बचाया। ग्रामीणों को आता देख विपक्षी मौके से फरार हो गए। सूचना पर पहुंची एंबुलेंस ने घायल युवती को इकौना के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया जहां दवा उपचार शुरू हुआ।

यहां भी पढ़े:  ऑनलाइन उपस्थिति, साइकिल भत्ते पर पंचायत सचिवों का विरोध:बलरामपुर में ऑनलाइन उपस्थिति प्रणाली और साइकिल भत्ता नहीं बढ़ने पर आक्रोश
Advertisement