रहवा ने मानू डीह को हराया:दामू पुरवा क्रिकेट टूर्नामेंट में दर्ज की जीत

6
Advertisement

श्रावस्ती जनपद के जमुनहा ब्लॉक क्षेत्र के दामू पुरवा में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट में रविवार को रहवा टीम ने मानू डीह को हराकर मुकाबला जीत लिया। मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए मानू डीह की टीम ने निर्धारित 12 ओवरों में 95 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी रहवा की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए आठवें ओवर में ही जीत हासिल कर ली। रहवा के खिलाड़ियों ने संतुलित बल्लेबाजी और बेहतर तालमेल का प्रदर्शन किया। मैच के दौरान बड़ी संख्या में खेल प्रेमी मौजूद रहे। आयोजकों ने बताया कि टूर्नामेंट का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र की खेल प्रतिभाओं को मंच प्रदान करना और युवाओं को खेल के प्रति प्रेरित करना है।

Advertisement