नानपारा में विवाहिता की संदिग्ध मौत: घर में फांसी पर लटका मिला शव, जांच में जुटी पुलिस – Nanpara Dehati(Nanpara) News

2
Advertisement

कोतवाली नानपारा क्षेत्र में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। ग्राम पतरहिया निवासी 25 वर्षीय आरती देवी पत्नी सुरेंद्र कुमार का शव सुबह करीब 12 बजे फांसी के फंदे से लटका मिला। परिजनों ने शव को फंदे से उतारा और उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नानपारा ले गए। वहां डॉक्टरों ने आरती देवी को मृत घोषित कर दिया। ग्रामीणों के अनुसार, महिला ने गृह क्लेश के कारण यह कदम उठाया। आरती देवी की शादी को लगभग पांच वर्ष हो चुके थे और उनके दो बच्चे हैं, जिनमें एक बेटा और एक बेटी शामिल हैं। थाना प्रभारी निरीक्षक राजनाथ सिंह ने बताया कि अस्पताल से दोपहर करीब 1:30 बजे घटना की सूचना मिली थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरा और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उन्होंने यह भी बताया कि अभी तक किसी भी पक्ष की ओर से कोई शिकायत पत्र प्राप्त नहीं हुआ है। शिकायत मिलने पर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
Advertisement