गणतंत्र दिवस 2026 के अवसर पर उत्तर प्रदेश पुलिस मुख्यालय, लखनऊ द्वारा उत्कृष्ट, सराहनीय एवं प्रशंसनीय सेवाओं के लिए पुलिसकर्मियों को विभिन्न स्तर के पदक एवं सम्मान चिन्ह प्रदान किए जाएंगे। इसी क्रम में जनपद सिद्धार्थनगर के चार पुलिसकर्मियों को भी यह सम्मान प्राप्त होगा। मुख्यालय से प्राप्त सूची के अनुसार सम्मानित होने वाले कर्मियों के नाम घोषित कर दिए गए हैं। भवानीगंज क्षेत्र में तैनात उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस राजेन्द्र प्रसाद को उनकी कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन एवं उत्कृष्ट सेवाओं के लिए ‘उत्कृष्ट सेवा सम्मान चिन्ह’ से नवाजा जाएगा। उन्होंने अपने कार्यकाल में कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा जनसमस्याओं के समाधान में सक्रिय भूमिका निभाई है। पुलिस लाइन में कार्यरत मुख्य आरक्षी सशस्त्र पुलिस पद्मदेव राय को ‘सराहनीय सेवा सम्मान चिन्ह’ प्रदान किया जाएगा। उन्हें ड्यूटी के प्रति उनकी निष्ठा, सजगता एवं जिम्मेदारी की भावना के लिए इस सम्मान हेतु चयनित किया गया है। रेंज कार्यालय बस्ती से संबद्ध उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस ओंकार नाथ ओझा को ‘प्रशंसा चिन्ह रजत’ से सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने अपने कार्यक्षेत्र में कुशल प्रशासन, ईमानदारी एवं प्रभावी कार्यशैली से विभाग की छवि को सुदृढ़ किया है। न्यायालय सुरक्षा में तैनात निरीक्षक नागरिक पुलिस गौरव सिंह को ‘प्रशंसा चिन्ह रजत (ऑपरेशनल)’ से सम्मानित किया जाएगा। उन्हें न्यायालय परिसर की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने, संवेदनशील ड्यूटी के दौरान उच्च स्तर की सतर्कता एवं कुशल प्रबंधन के लिए यह सम्मान दिया जा रहा है। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने बताया कि गणतंत्र दिवस पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम के दौरान इन सभी चयनित पुलिसकर्मियों को औपचारिक रूप से सम्मानित किया जाएगा। अधिकारियों के अनुसार, ऐसे सम्मान पुलिस बल का मनोबल बढ़ाने के साथ अन्य कर्मियों को भी कर्तव्यनिष्ठा एवं ईमानदारी से कार्य करने के लिए प्रेरित करते हैं।
सिद्धार्थनगर के 4 पुलिसकर्मियों को मिलेगा सम्मान:गणतंत्र दिवस पर उत्कृष्ट सेवाओं के लिए पदक प्रदान किए जाएंगे