उत्तर प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार यूनियन की जमुनहा तहसील इकाई ने वीरगंज पटना मल्हीपुर में रविवार को खिचड़ी भोज-संगठनात्मक कार्यक्रम का आयोजन किया। इस दौरान तहसील कार्यकारिणी का गठन किया गया, जिसमें बाबू राम पाठक को अध्यक्ष, नीतीश तिवारी को महामंत्री और मंजीत कुमार मिश्र को मंत्री पद पर तीसरी बार चुना गया। यह कार्यक्रम चौधरी महाजन लाल गौरव पब्लिक इंटर कॉलेज में संपन्न हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता तहसील अध्यक्ष बाबू राम पाठक ने की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ग्राम प्रधान पटना वीरगंज गौरी शंकर सोनी और विशिष्ट अतिथि थाना प्रभारी मल्हीपुर अंकुर वर्मा रहे। तहसील अध्यक्ष बाबू राम पाठक ने सभी अतिथियों और पत्रकार साथियों का अंगवस्त्र भेंट कर स्वागत किया। संगठन को सशक्त बनाने के उद्देश्य से नई तहसील कार्यकारिणी का गठन किया गया। इसमें नंद कुमार को उपाध्यक्ष, प्रदीप त्रिपाठी को तहसील प्रभारी-उपाध्यक्ष, संदीप त्रिपाठी को सचिव, राहुल जायसवाल को मीडिया प्रभारी, संतोष कुमार गुप्ता को कोषाध्यक्ष, सुधीर सिंह को संरक्षक और हिमांशु गुप्ता को उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया। इस अवसर पर अजय कुमार यादव, दुर्गेश पाठक, निलंबु शर्मा, जगदंदिका प्रसाद विश्वकर्मा, शनि गुप्ता, रूद्रसेन वर्मा, रामू हिंदुस्तानी, परवीन मिश्रा, वीरेंद्र वर्मा, मोहित गुप्ता सहित बड़ी संख्या में पत्रकार मौजूद रहे। खिचड़ी भोज का कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। वक्ताओं ने पत्रकारों की एकता, उनके अधिकारों की रक्षा और संगठन को मजबूत करने पर जोर दिया।
Home उत्तर प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार यूनियन ने किया खिचड़ी भोज:जमुनहा तहसील कार्यकारिणी का गठन, बाबू...










































