श्रावस्ती में एंटी करप्शन टीम की कार्रवाई:जिला कृषि कार्यालय का कर्मचारी रिश्वत लेते गिरफ्तार, रकम जब्त की

4
Advertisement

श्रावस्ती के विकास भवन स्थित जिला कृषि अधिकारी कार्यालय में आज उस समय हड़कंप मच गया, जब एंटी करप्शन टीम ने छापेमारी कर एक कर्मचारी को कथित रूप से रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।


मामला श्रावस्ती स्थित विकास भवन के पास का है। आरोप है कि कार्यालय में तैनात कनिष्ट सहायक सुनील कुमार मौर्य ने एक पीड़ित से कार्य कराने के एवज में रिश्वत की मांग की थी। पीड़ित ने मामले की शिकायत एंटी करप्शन टीम से की थी। शिकायत की पुष्टि के बाद टीम ने योजनाबद्ध तरीके से जाल बिछाया।

जैसे ही आरोपी कर्मचारी ने कथित रूप से रिश्वत की रकम ली, टीम ने मौके पर ही उन्हें रंगे हाथ पकड़ लिया। टीम ने मौके पर आवश्यक साक्ष्य जुटाए और आरोपी को हिरासत में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

एंटी करप्शन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि मामले की विस्तृत जांच की जा रही है। बरामद रकम और अन्य दस्तावेजों को साक्ष्य के रूप में कब्जे में लिया गया है। आरोप सिद्ध होने पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। जनपद में हुई इस कार्रवाई को भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त संदेश के रूप में देखा जा रहा है।

Advertisement