श्रावस्ती में दैनिक भास्कर की खबर का असर:नासिरगंज में जाम नालियों की हुई सफाई, ग्रामीणों को राहत

3
Advertisement

श्रावस्ती जिले के जमुनहा ब्लॉक के नासिरगंज में जाम पड़ी नालियों की साफ-सफाई की गई है। दैनिक भास्कर में खबर प्रकाशित होने के बाद प्रशासन हरकत में आया, जिससे ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया था कि सफाईकर्मी नियमित रूप से नहीं आते थे। इसके कारण नालियां जाम हो गई थीं और गंदा पानी सड़कों पर बह रहा था। इस स्थिति से स्थानीय लोगों को काफी परेशानी हो रही थी और बीमारियों का खतरा भी बढ़ गया था। अब नालियों की साफ-सफाई होने के बाद नासिरगंज के ग्रामीणों को इस समस्या से निजात मिली है।
Advertisement