श्रावस्ती के दिकौली में खुली नाली:दुर्गंध और मच्छरों का प्रकोप, ग्रामीणों को बीमारियों का खतरा

1
Advertisement

श्रावस्ती जिले के दिकौली ग्राम सभा में एक रास्ते पर खुली कच्ची नाली बह रही है। यह रास्ता थाना सोनवा और ब्लॉक गिलौला क्षेत्र में स्थित है। खुली नाली से लगातार दुर्गंध आती रहती है, जिससे स्थानीय निवासियों को आवागमन में काफी दिक्कत होती है। इसके कारण मच्छरों का प्रकोप भी बढ़ गया है, जिससे क्षेत्र में बीमारियों के फैलने का खतरा बना हुआ है। स्थानीय निवासियों हरीश, बब्बू, धर्मराज, शिवम, नरेंद्र और दुर्गेश सहित कई ग्रामीणों ने इस समस्या के जल्द समाधान की मांग की है।
Advertisement