श्रावस्ती में स्कूल प्रबंधक ने छात्रा को पीटा:शरीर पर चोट ले निशान, अभिभावक बोले – बाल पकड़कर बेरहमी से की पिटाई; FIR दर्ज

2
Advertisement

श्रावस्ती जिले के भिनगा स्थित बी एस एक्सीलेंट पब्लिक स्कूल में एक छात्रा के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि स्कूल के प्रबंधक कमल सिंह ने लंच के दौरान छात्रा खुशी कसौधन को बुरी तरह पीटा। छात्रा खुशी कसौधन, जो नई बाजार, भिनगा की निवासी है, ने बताया कि प्रबंधक ने उसके बाल पकड़े, गाल पर हाथ से मारा और हाथ पर डंडे से भी पीटा। मारपीट के कारण छात्रा के हाथ पर काले खून का जमाव हो गया, जिसे देखकर परिवार वाले चिंतित हो गए। छात्रा के पिता दिनेश कुमार गुप्ता जब स्कूल में प्रबंधक से इस बारे में बात करने गए, तो प्रबंधक ने उनके साथ अपशब्दों का प्रयोग किया। इसके बाद, दिनेश कुमार गुप्ता ने पहले एसपी श्रावस्ती से शिकायत की। एसपी से शिकायत के बाद, दिनेश कुमार गुप्ता ने भिनगा कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई। थाना प्रभारी उदय प्रताप वर्मा ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। छात्रा को मेडिकल जांच के लिए भेजा गया है।
Advertisement