दैनिक भास्कर संवाददाता महराजगंज जिले के बृजमनगंज ब्लॉक की मिश्रौलिया पंचायत के प्रधान प्रतिनिधि सतरजीत लोधी से मिले। अपने द्वारा किए गए विकास कार्यों के बारे में प्रधान ने ये बातें कहीं।नमस्कार मित्रों, मैं सतरजीत लोधी, प्रधान प्रतिनिधि, ग्राम पंचायत मिश्रोलिया, विकास खंड बृजमनगंज, जनपद महाराजगंज से हूँ। मुझे पिछले दस वर्षों से इस ग्राम पंचायत का प्रतिनिधित्व करने का अवसर मिला है। मेरे द्वारा ग्राम पंचायत में जो कार्य हुए हैं, उनमें मुख्य रूप से हमारे ग्राम पंचायत के अंदर जितनी भी सड़कें हैं, उन सभी पर इंटरलॉकिंग सीसी का कार्य किया गया है। भूमिगत नाली का निर्माण भी किया गया है। मेरे द्वारा विद्यालय में कायाकल्प का कार्य करवाया गया है और विद्यालय का बाउंड्री वॉल भी बनवाया गया है। मेरे द्वारा एक बहुत शानदार मनरेगा पार्क का निर्माण भी कराया गया है, तथा आरआरसी सेंटर का भी निर्माण करवाया गया है। आवास के संबंध में, मैंने इन दस वर्षों में लगभग 350 प्रधानमंत्री आवास और 15 मुख्यमंत्री आवास का आवंटन हमारे ग्राम पंचायत में करवाया है, जिससे लोग लाभान्वित हुए हैं। बाकी जो शेष कार्य हमारे ग्राम पंचायत में बाकी हैं, उनके लिए यदि जनता मुझे पुनः अवसर देगी तो मैं वह कार्य अवश्य पूर्ण करूँगा। अभी हमारे ग्राम पंचायत में विकास के बहुत से कार्य बाकी हैं, मेरा सपना भी है कि उन कार्यों को मैं बहुत अच्छी तरीके से संपन्न करूँ। इसी क्रम में, मैं आप सभी मित्रों से निवेदन करना चाहता हूँ कि आप लोग दैनिक भास्कर ऐप डाउनलोड करें। यह ऐप पंचायती चुनाव की खबरों को प्रमुखता से प्रसारित कर रही है। धन्यवाद। डिस्क्लेमर: दैनिक भास्कर, प्रधान के दावों की पुष्टि नहीं करता हैं
प्रधान जी के दावे-वादे: बृजमनगंज ब्लॉक की मिश्रौलिया पंचायत के प्रधान से खास बातचीत – Brijmanganj(Maharajganj) News