प्रधान जी के दावे-वादे: फरेंदा ब्लॉक की पेरिसिया बुजुर्ग पंचायत के प्रधान से खास बातचीत – Pharenda News

4
Advertisement

दैनिक भास्कर संवाददाता महराजगंज जिले के फरेंदा ब्लॉक की पेरिसिया बुजुर्ग पंचायत के प्रधान रघुनाथ सिंह से मिले। अपने द्वारा किए गए विकास कार्यों के बारे में प्रधान ने ये बातें कहीं।मैं ग्राम सभा परसिया बुजुर्ग, विकासखंड फरेन्दा, जनपद महराजगंज का ग्राम प्रधान हूँ। और मैंने अपने कार्यकाल में, अधिक से अधिक संख्या में, पूरे गाँव के लिए शौचालय बनवा दिए हैं, तथा सड़कों का विस्तार कराया है। हमारे यहाँ कोई भी सड़क शेष नहीं रह गई है, सबके दरवाजे तक सड़क बन गई है। इसके बाद, मैंने आंगनवाड़ी के सभी भवनों की मरम्मत करवा दी है। फिर प्राइमरी स्कूल से लेकर जूनियर स्कूल तक, सभी को टाइल्स से सुसज्जित करवा दिया है और सुलभ शौचालय भी बनवा दिया है, जो सुचारू रूप से चलता है और टाइल्स से सुसज्जित है। और मैंने सभी प्रकार के कार्यों को टाउन एरिया की तरह सुसज्जित कर दिया है। राशन की बात भी है, मेरे गाँव के सभी पाँच सौ छियालीस कार्डधारकों को आराम से राशन मिलता है, अंत्योदय कार्डधारकों को भी राशन मिलता है, किसी प्रकार की कोई समस्या नहीं है। जिस तरह से टाउन एरिया में सारी व्यवस्थाएं दी जाती हैं, उसी तरह से ग्राम सभा परसिया बुजुर्ग में सभी व्यवस्थाएं सुसज्जित हैं।
यहां भी पढ़े:  सिसवा शुगर मिल में गन्ना किसानों का धरना: एमएलसी प्रतिनिधि संग किसानों ने मिल प्रबंधन पर लगाए अव्यवस्था के आरोप - Siswa(Maharajganj) News
डिस्क्लेमर: दैनिक भास्कर, प्रधान के दावों की पुष्टि नहीं करता हैं
Advertisement