रिसिया में छात्र-छात्राओं को दिलाई गई मतदान की शपथ: राष्ट्रीय सेवा योजना के तहत महाविद्यालय में चला जागरूकता अभियान – Risia kasba(Bahraich sadar) News

2
Advertisement

रिसिया के गायत्री महाविद्यालय में 25 जनवरी को राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) के तहत मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया। इस अभियान में सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। इस अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. मुकेश चंद्र श्रीवास्तव ने सभी छात्र-छात्राओं को मतदाता जागरूकता की शपथ दिलाई। उन्होंने लोकतंत्र में शत-प्रतिशत मतदान के महत्व पर जोर दिया। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. प्रोफेसर दिव्य दर्शन तिवारी ने अपने संबोधन में कहा कि मतदान करने से लोकतंत्र मजबूत होता है। उन्होंने प्रत्येक व्यक्ति को मतदान करने की अपील की। उन्होने कहा का मतदान मे बहुत शक्ति होती और पूरे अधिकार के साथ अपने मत का प्रयोग करे। इस कार्यक्रम में डॉ. सुभाष चंद्र श्रीवास्तव (हिंदी विभाग), प्रोफेसर दयाराम यादव (राजनीति विज्ञान), डॉ. मिथलेश कुमार चौधरी, डॉ. पवन कुमार वर्मा, डॉ. आशुतोष त्रिपाठी, डॉ. भावना, डॉ. दुर्गेश श्रीवास्तव, श्री धर्मेंद्र कुमार, रिकेश्वर प्रसाद, श्री उमेश कुमार वर्मा, श्री डेविड पांडेय, शिवम टंडन और आशीष कुमार सहित कई अन्य शिक्षक व कर्मचारी उपस्थित रहे।
Advertisement