सिद्धार्थनगर जिले के गोल्हौरा थाना क्षेत्र के ग्राम सेखुई में रविवार को मिशन शक्ति फेज–5.0 के तहत बहू-बेटी जागरूकता सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा उपायों और सरकारी सहायता सेवाओं के प्रति जागरूक करना था। यह सम्मेलन महिला सशक्तिकरण के क्रम में, मिशन शक्ति केंद्र की स्थापना के बाद नारी सुरक्षा और स्वावलंबन के लिए समर्पित प्रभारी निरीक्षक, थाना गोल्हौरा के निर्देशन में आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं को आत्मरक्षा, घरेलू एवं सामाजिक अपराधों से बचाव तथा आपात स्थिति में सहायता प्राप्त करने के तरीकों की विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही, मिशन शक्ति फेज–5.0 के स्टिकर भी लगाए गए। पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर डॉ. अभिषेक महाजन के महिलाओं की सुरक्षा और जागरूकता अभियान संबंधी निर्देशों के तहत, अपर पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार प्रसाद और क्षेत्राधिकारी इटवा प्रवीण प्रकाश के कुशल पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष रामदेव, थाना गोल्हौरा के नेतृत्व में यह कार्यक्रम संपन्न हुआ। सम्मेलन का विशेष उद्देश्य उन महिलाओं तक पहुँचना था, जो विभिन्न कारणों से थाने तक नहीं आ पाती हैं। महिलाओं को उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा सभी थानों पर स्थापित मिशन शक्ति केंद्र की जानकारी दी गई, जहाँ वे अपनी समस्याएँ निःसंकोच दर्ज करा सकती हैं। इसके अतिरिक्त, महिला एवं बाल सुरक्षा से संबंधित विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की भी जानकारी दी गई। इनमें 1090 (वुमेन पावर लाइन), 181 (महिला हेल्पलाइन), 1076 (मुख्यमंत्री हेल्पलाइन), 112 (पुलिस आपात सेवा), 1098 (चाइल्ड केयर लाइन), 108 (एम्बुलेंस सेवा), 101 (अग्निशमन सेवा), 14567 (एल्डर हेल्पलाइन) और 1930 (साइबर हेल्पलाइन) शामिल हैं। इस अवसर पर महिलाओं को नए कानूनों के बारे में भी जागरूक किया गया। मिशन शक्ति टीम से उप निरीक्षक दीनदयाल सिंह, हेड कांस्टेबल विनोद कुमार, आरक्षी रणजीत यादव और महिला आरक्षी तृप्ति चौबे कार्यक्रम में उपस्थित रहे।
सेखुई में मिशन शक्ति फेज–5.0 का आयोजन:बहू-बेटी जागरूकता सम्मेलन में महिलाओं को अधिकारों की जानकारी