खेसरहा में त्योहारों पर पीस कमेटी बैठक:शांतिपूर्ण आयोजन व सौहार्द बनाए रखने पर जोर

4
Advertisement

खेसरहा थाना परिसर में आगामी त्योहारों शब-ए-बारात, महाशिवरात्रि और होली के शांतिपूर्ण आयोजन के लिए पीस कमेटी की बैठक हुई। क्षेत्राधिकारी बाँसी रोहिनी यादव ने बैठक की अध्यक्षता की। यह बैठक सिद्धार्थनगर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन के आदेश और अपर पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार प्रसाद के निर्देशन में 25 जनवरी 2026 को संपन्न हुई। इसमें थाना क्षेत्र के दोनों संप्रदायों के धर्मगुरुओं और संभ्रांत नागरिकों ने हिस्सा लिया। क्षेत्राधिकारी ने उपस्थित सभी लोगों को उच्चाधिकारियों के निर्देशों से अवगत कराया। उन्होंने आपसी भाईचारा, शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग की अपील की। इस अवसर पर थानाध्यक्ष खेसरहा अनूप कुमार मिश्र सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारी भी मौजूद थे। बैठक में त्योहारों के दौरान सुरक्षा व्यवस्था, जुलूस और कार्यक्रमों की समय-सारिणी तथा संवेदनशील स्थलों पर विशेष सतर्कता बरतने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए।
यहां भी पढ़े:  रेलवे की ज़मीन पर चला बुलडोज़र: मिहींपुरवा में वर्षों पुराने अवैध कब्ज़े हटाए गए - Mihinpurwa(Bahraich) News
Advertisement