विक्रमजोत विकास खंड कार्यालय परिसर में सोमवार को गणतंत्र दिवस के अवसर पर ब्लॉक प्रमुख कृष्ण कुमार सिंह ने ध्वजारोहण किया। इसके बाद राष्ट्रगान गाया गया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित समस्त ब्लॉक कर्मचारियों ने देश की रक्षा में अपने प्राणों का बलिदान देने वाले शहीदों को नमन किया। ब्लॉक प्रमुख ने संविधान की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए लोकतांत्रिक मूल्यों को आत्मसात करने का आह्वान किया। इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख कृष्ण कुमार सिंह ने क्षेत्रवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सभी लोग मिलकर देश के विकास में योगदान दें। कार्यक्रम में ब्लॉक कार्यालय के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।
Home उत्तर प्रदेश विक्रमजोत ब्लॉक में गणतंत्र दिवस पर ध्वजारोहण:ब्लॉक प्रमुख लोकतांत्रिक मूल्यों को आत्मसात...






































