26 जनवरी को श्रावस्ती जनपद के जमुनहा ब्लॉक मुख्यालय परिसर में गणतंत्र दिवस समारोह बड़े ही हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया गया। इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख शिवम जायसवाल ने ध्वजारोहण किया। कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने राष्ट्रध्वज को सलामी दी और राष्ट्रगान गाया। इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि अमित श्रीवास्तव, सहायक विकास अधिकारी पंचायत दिग्विजय सिंह, सहायक विकास अधिकारी कृषि तोखन लाल, उर्दू अनुवादक मालिक खुर्शीद आफाक, खंड प्रेरक आंजनेय शुक्ला और चंद्रमणि शुक्ला, कंप्यूटर ऑपरेटर अनुराग श्रीवास्तव तथा जल जीवन मिशन से अमित कुमार सोनकर सहित ब्लॉक के समस्त अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे। झंडारोहण के उपरांत वक्ताओं ने संविधान की गरिमा, लोकतंत्र की मजबूती और देश की एकता व अखंडता बनाए रखने का संदेश दिया। यह कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं अनुशासित वातावरण में संपन्न हुआ, जिसमें ब्लॉक के सभी स्टाफ ने देशभक्ति की भावना के साथ सहभागिता निभाई।
Home उत्तर प्रदेश जमुनहा ब्लॉक मुख्यालय में गणतंत्र दिवस समारोह:ब्लॉक प्रमुख शिवम जायसवाल ने किया...






































