बौंडी पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं की सुरक्षा और सशक्तिकरण के लिए एक नई पहल शुरू की है। शनिवार को उपनिरीक्षक रोहित कुमार, मुख्य आरक्षी महेश राय, आरक्षी सूर्य प्रताप सिंह, महिला आरक्षी पल्लवी यादव और मोनिषा द्विवेदी ने क्षेत्रीय विद्यालयों में शिकायत पेटिकाएं स्थापित कीं। इसका उद्देश्य छात्राओं को बिना किसी भय या संकोच के अपनी समस्याएं पुलिस तक पहुंचाने में मदद करना है। ये शिकायत पेटिकाएं कस्बा स्थित श्री लक्ष्मीनारायण त्रिवेदी माडर्न स्कूल, राजकीय इंटर कॉलेज, सरस्वती विद्या मंदिर, महंत जागेश्वरपुरी इंटर कॉलेज नंदवल और चौधरी ओंकारनाथ इंटर कॉलेज में लगाई गई हैं। थानाध्यक्ष त्रिलोकीनाथ मौर्य ने बताया कि यह कदम उच्चाधिकारियों के निर्देश पर उठाया गया है। उन्होंने कहा कि हमारा लक्ष्य है कि विद्यालय में पढ़ने वाली प्रत्येक छात्रा स्वयं को सुरक्षित महसूस करे। छात्राएं उत्पीड़न, छेड़छाड़, पारिवारिक दबाव, शिक्षा संबंधी या किसी अन्य समस्या को गोपनीय रूप से लिखकर पेटी में डाल सकती हैं। थानाध्यक्ष ने आगे बताया कि पुलिसकर्मी हर 24 घंटे में इन पेटिकाओं की जांच करेंगे और समस्याओं का त्वरित निस्तारण सुनिश्चित करेंगे। पूरी प्रक्रिया गोपनीय रखी जाएगी, किसी भी छात्रा का नाम या पहचान उजागर नहीं की जाएगी। यह पहल मिशन शक्ति के अंतर्गत महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। थानाध्यक्ष मौर्य ने यह भी बताया कि अन्य विद्यालयों में भी जल्द ही ऐसी शिकायत पेटिकाएं लगाने का कार्य शुरू किया जाएगा, ताकि क्षेत्र की अधिक से अधिक छात्राएं इस सुविधा का लाभ उठा सकें। स्थानीय शिक्षकों अशोक तिवारी, ललिता देवी, सुशील यादव, रविंद्र मिश्रा, और अभिभावकों कौशल गुप्ता, रमन मिश्रा, रमेश तिवारी ने इस पहल की सराहना की है। शिक्षिका नमिता ने इस कदम को बहुत सकारात्मक बताया। उन्होंने कहा कि अब बच्चियां घर या स्कूल में होने वाली किसी भी परेशानी को आसानी से बता सकेंगी, और पुलिस की त्वरित कार्रवाई से उनका भविष्य सुरक्षित होगा।
बौंडी पुलिस ने स्कूलों में शिकायत पेटिकाएं लगाईं: छात्राएं अब बिना संकोच अपनी समस्याएं बता सकेंगी – Mahsi News