77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा सोनौली पर दोनों देशों के सुरक्षा बलों के बीच सौहार्द और मित्रता का अनूठा प्रदर्शन हुआ। इस मौके पर सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) के अधिकारियों ने नेपाल सशस्त्र पुलिस बल (एपीएफ) के अधिकारियों को मिष्ठान भेंट कर शुभकामनाएं दीं। सोनौली मेन गेट स्थित एसएसबी कैंप में 22वीं वाहिनी के कमांडेंट शक्ति सिंह ठाकुर ने ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर उन्होंने जवानों को संबोधित करते हुए 77वें गणतंत्र दिवस के महत्व, भारत के संविधान की गरिमा, लोकतांत्रिक मूल्यों और राष्ट्र की एकता-अखंडता पर प्रकाश डाला। ध्वजारोहण कार्यक्रम के बाद भारत-नेपाल सीमा सुरक्षा और आपसी समन्वय को मजबूत करने के उद्देश्य से दोनों देशों के अधिकारियों के बीच सौहार्दपूर्ण मुलाकात हुई। एसएसबी 22वीं वाहिनी के सेकेंड इन कमांडेंट नरेश कुमार और असिस्टेंट कमांडेंट सी. विवेक ने नेपाल एपीएफ के डीएसपी मनोज गुरुंग को मिष्ठान भेंट कर गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान सीमा पर शांति, सुरक्षा और आपसी सहयोग पर सकारात्मक चर्चा हुई। इस कार्यक्रम में चौकी प्रभारी गौरव यादव सहित दोनों देशों के अधिकारी और जवान उपस्थित रहे। गणतंत्र दिवस के अवसर पर हुए इस मिष्ठान आदान-प्रदान ने भारत-नेपाल के बीच ऐतिहासिक मित्रता, सीमा सुरक्षा में समन्वय और अंतरराष्ट्रीय सहयोग को नई मजबूती प्रदान की। यह सीमावर्ती क्षेत्र में शांति, सद्भाव और आपसी विश्वास का प्रतीक बनकर सामने आया।
गणतंत्र दिवस पर भारत-नेपाल सीमा पर सौहार्द: SSB ने नेपाल एपीएफ अधिकारियों को भेंट की मिठाई – Nautanwa(Nautanwa) News