बद्री नारायण मिश्रा किसान इन्टर कॉलेज में गणतंत्र दिवस समारोह:झंडारोहण के बाद बच्चों को पुरस्कार वितरित किए गए

5
Advertisement

बद्री नारायण मिश्रा किसान बालिका इंटर कॉलेज, फौजदार पुरवा, लैबुडवा में 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर झंडारोहण के बाद बच्चों को पुरस्कार वितरित किए गए। समारोह की शुरुआत राष्ट्रगान के साथ हुई, जिसके बाद ‘भारत माता की जय’ के नारे लगाए गए। कार्यक्रम में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि क्षेत्रीय संयोजक अवध क्षेत्र भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ समाजसेवी श्री विनय कुमार मिश्रा विद्यालय के प्रबंधक श्री राम जी मिश्रा, समस्त स्टाफ सदस्य और अभिभावकगण भी इस अवसर पर उपस्थित रहे।
Advertisement