बहराइच के पयागपुर स्थित सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की शाखा में गणतंत्र दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय ध्वज नहीं फहराया गया। गणतंत्र दिवस के अवसर पर पयागपुर क्षेत्र में देशभक्ति का माहौल था। सरकारी, अर्धसरकारी और निजी भवनों सहित विद्यालयों, कार्यालयों तथा सार्वजनिक स्थलों पर राष्ट्रीय ध्वज पूरे सम्मान के साथ फहराया गया। इसके विपरीत, पयागपुर स्थित सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की शाखा में गणतंत्र दिवस पर ध्वजारोहण नहीं किया गया। इस घटना से स्थानीय नागरिकों में नाराजगी है। हालांकि इस संबंध में शाखा प्रबंधक विशाल मित्तल का कहना है कि अस्वस्थ होने के कारण वह शाखा पर नहीं पहुंच सके, जिसके कारण झंडारोहण नहीं हो सका उनके मन मैं राष्ट्र के लिए पूरी श्रद्धा और निष्ठा है।
पयागपुर सेंट्रल बैंक में नहीं फहराया राष्ट्रीय ध्वज: गणतंत्र दिवस पर लापरवाही से स्थानीय लोगों में आक्रोश – Payagpur News