नानपारा नगर में 77वां गणतंत्र दिवस विभिन्न स्थानों पर हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस राष्ट्रीय पर्व पर कई प्रमुख हस्तियों ने ध्वजारोहण किया और कार्यक्रमों में भाग लिया। तहसील नानपारा में उपजिलाधिकारी मोनालीसा जौहरी ने ध्वजारोहण किया। सआदत इंटर कॉलेज नानपारा में प्रधानाचार्य डॉ. अरविंद मिश्रा ने झंडा फहराया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक तहसीलदार रवि कांत द्विवेदी, प्रबंध समिति के नरेश अग्रवाल, उमेश चंद्र शाह, ओम पोद्दार और ओम गुप्ता सहित कई शिक्षक व छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। कॉलेज में कक्षा 11 की छात्रा निधि यादव को उनके प्रभावशाली भाषण के लिए सम्मानित किया गया। नगर पालिका परिषद नानपारा में अध्यक्ष अब्दुल वहीद और अधिशासी अधिकारी रंग बहादुर ने ध्वजारोहण किया। सॉफ्ट पटेल एजुकेशन में वंशिका श्रीवास्तव ने झंडा फहराया। राहत जनता इंटर कॉलेज नानपारा में प्रबंधक मोहम्मद अरशद और प्रधानाचार्य अरुण प्रकाश चौधरी की उपस्थिति में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। नगर नानपारा के गांधी पार्क में नगर अध्यक्ष भोला कुरैशी और पूर्व कांग्रेस प्रत्याशी एम.ए. सिद्दीकी ने ध्वजारोहण किया।
नानपारा में 77वां गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास से मना: विभिन्न स्थानों पर हुए कार्यक्रम, सआदत कॉलेज की छात्रा निधि यादव सम्मानित – Balha(Bahraich) News