इटवा के ग्रामीण क्षेत्रों में गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सरकारी और गैर-सरकारी संस्थानों के साथ-साथ शैक्षणिक संस्थाओं में भी ध्वजारोहण और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कम्पोजिट विद्यालय अमौना, पचपेड़वा और महादेव घूरहू में स्कूली बच्चों ने प्रभात फेरी निकाली। सीटी मांटेश्वरी स्कूल, सरस्वती शिशु मंदिर और कमदा लालपुर के विद्यालयों में भी 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस समारोह उत्साहपूर्वक मनाया गया। राम अवतार मेमोरियल पब्लिक स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह बड़े ही गरिमामय वातावरण में आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. सतीश द्विवेदी थे, जिन्होंने ध्वजारोहण किया। इसके बाद विद्यार्थियों ने देशभक्ति से ओत-प्रोत सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दीं। इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक श्री हरिहर चौहान और निदेशक श्री पवन चौहान भी उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि डॉ. द्विवेदी ने अपने संबोधन में विद्यार्थियों को संविधान के मूल्यों, अनुशासन और राष्ट्र सेवा के प्रति प्रेरित किया। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय परिवार ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया। इस दौरान समासद राम अनुज उपाध्याय, अमौना से पचपेड़वा बसंतु, महादेव घूरहू से ओंकार साहनी, सकटगढ़ से देवेंद्र गौड़ और सेमरा से ओम प्रकाश सहित विद्युत विभाग के एसडीओ राजकुमार भी उपस्थित रहे।
इटवा के ग्रामीण क्षेत्रों में गणतंत्र दिवस समारोह:सरकारी-गैर सरकारी संस्थानों पर ध्वजारोहण, सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित