जनपद श्रावस्ती के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनवा में 26 जनवरी को 77वां गणतंत्र दिवस समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर डॉक्टरों और स्टाफ नर्सों द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी लोगों को मिठाइयां भी वितरित की गईं। इस समारोह में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनवा के समस्त अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे। इनमें डॉ. सुजीत कुमार सिंह, डॉ. अखिलेश सिंह, डॉ. उग्रसेन वर्मा, नृपेंद्र कुमार यादव, सहदेव प्रसाद मिश्रा, महताब सिद्दीकी, प्रीति पाठक, संगीता पांडे, समर मिश्रा, अमर मिश्रा और सुदर्शन सिंह प्रमुख रूप से शामिल थे।
Home उत्तर प्रदेश श्रावस्ती में 77वां गणतंत्र दिवस मनाया गया:सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनवा में ध्वजारोहण,...











































