चौक थाना टीम ने नगर पंचायत को हराया: रोमांचक क्रिकेट मैच में 20 रनों से दर्ज की जीत – Darahata(Nichlaul) News

2
Advertisement

चौक के स्थानीय खेल मैदान पर आयोजित एक रोमांचक क्रिकेट मैच में चौक थाना की टीम ने नगर पंचायत चौक की टीम को 20 रनों से पराजित कर जीत दर्ज की। यह मैच 8 ओवर का था। पहले बल्लेबाजी करते हुए चौक थाना की टीम ने निर्धारित 8 ओवरों में 74 रन बनाए। टीम के लिए संतोष पाल, अभय कुमार सिंह, बृजेश यादव, चंद्रगुप्त मौर्य, शिवम आर्या, सुरेंद्र यादव, अंकित सिंह, नैमिष राठौर, जितेंद्र यादव और उप निरीक्षक पंकज सिंह ने महत्वपूर्ण योगदान दिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी नगर पंचायत चौक की टीम 54 रनों पर ही ऑल आउट हो गई। नगर पंचायत चौक की टीम की कप्तानी वार्ड नंबर 7 के सभासद श्रीराम ने की। टीम में हनुमान, सभासद प्रतिनिधि अंगद, दीपक, ओमप्रकाश, विशाल, प्रदीप, शिवेंद्र, श्रीराम और अभय शंकर शामिल थे, लेकिन वे लक्ष्य तक नहीं पहुँच पाए। मैच के दौरान दर्शकों में खासा उत्साह देखा गया। यह आयोजन खेल भावना और आपसी सौहार्द के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
Advertisement