सिन्दुरियां के बालमुकुंद द्विवेदी ऑडिटर पद पर चयनित: UPSSS ने परीक्षा परिणाम घोषित किया; दो बड़े भाई पहले ही प्रशासनिक सेवा में – Bargadwa Bazar(Nautanwa) News

5
Advertisement

महराजगंज मे सोमवार को उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग, लखनऊ द्वारा जारी अंतिम चयन परिणाम में बालमुकुंद द्विवेदी का चयन ऑडिटर पद पर हुआ है। उनकी इस उपलब्धि से न केवल उनके परिवार बल्कि पूरे महराजगंज जनपद में हर्ष का माहौल है। सिन्दुरियां गांव के निवासी बालमुकुन्द द्विवेदी ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, गुरुजनों और परिवारजनों को दिया। उन्होंने बताया कि माता-पिता के आशीर्वाद, परिवार के निरंतर सहयोग और शिक्षकों के मार्गदर्शन के बिना यह उपलब्धि संभव नहीं थी। उनकी इस सफलता पर परिवार के वरिष्ठ सदस्यों, जिनमें सुरेन्द्रमणि द्विवेदी, छैलाबिहारी द्विवेदी, त्रियुगी नारायण द्विवेदी, शंभूशरण द्विवेदी और दीनानाथ द्विवेदी शामिल हैं, ने प्रसन्नता व्यक्त की है। उनके भाई मारुति नन्दन द्विवेदी और विवेक प्रकाश द्विवेदी ने भी इस उपलब्धि पर गर्व जताया। बालमुकुंद द्विवेदी के चयन के बाद से परिवार में उत्सव का माहौल है। उनके रिश्तेदारों, शुभचिंतकों, मित्रों और गांव के लोगों द्वारा लगातार बधाई संदेश प्राप्त हो रहे हैं। उनके दोनों भाई, मारुति नन्दन द्विवेदी पीसीएस (वाणिज्य) और विवेक प्रकाश द्विवेदी समीक्षा अधिकारी (सचिवालय, लखनऊ) के पद पर कार्यरत हैं। उनके चाचा श्री छैलाबिहारी द्विवेदी भी सेवानिवृत्त राजस्व निरीक्षक रहे हैं, जो प्रशासनिक सेवाओं से जुड़े थे। बालमुकुन्द द्विवेदी की शैक्षणिक यात्रा भी उल्लेखनीय रही है। उन्होंने सच्चिदानन्द इंटर कॉलेज, कप्तानगंज, कुशीनगर से हाईस्कूल 79% और इंटरमीडिएट 74.4% अंकों के साथ प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण किया। उन्होंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय, इलाहाबाद से स्नातक की उपाधि 56% अंकों के साथ प्राप्त की। उनकी यह उपलब्धि युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है और यह दर्शाती है कि लगन, अनुशासन तथा निरंतर मेहनत से किसी भी लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है।
Advertisement