सिद्धार्थनगर में गणतंत्र दिवस पर पूर्व मंत्री डॉ. सतीश चंद्र द्विवेदी का जूता पहनकर ध्वजारोहण करने का एक वीडियो सामने आया है। यह वीडियो भारतीय जनता पार्टी के इटवा कार्यालय का बताया जा रहा है। सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने के बाद इस पर आमजन और सोशल मीडिया पर चर्चाएं तेज हो गई हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि 26 जनवरी के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान डॉ. सतीश चंद्र द्विवेदी जूते पहने हुए तिरंगा फहरा रहे हैं। राष्ट्रीय पर्वों पर ध्वजारोहण के समय आमतौर पर परंपरागत मर्यादाओं और प्रोटोकॉल के पालन की अपेक्षा की जाती है। इस वीडियो के सामने आने के बाद लोग राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान और संवैधानिक मूल्यों को लेकर अपनी प्रतिक्रियाएं व्यक्त कर रहे हैं। सोशल मीडिया यूजर्स का कहना है कि राष्ट्रीय ध्वज देश की एकता, अखंडता और गौरव का प्रतीक है, इसलिए इस प्रकार के आयोजनों में विशेष सतर्कता और संवेदनशीलता आवश्यक है। वीडियो को लेकर लोग सवाल उठा रहे हैं कि क्या ध्वजारोहण के दौरान निर्धारित नियमों और परंपराओं का पूरी तरह पालन किया गया था। डॉ. सतीश चंद्र द्विवेदी भारतीय जनता पार्टी (BJP) के वरिष्ठ नेता हैं। उन्होंने मार्च 2017 में सिद्धार्थनगर जिले की इटवा विधानसभा सीट से चुनाव जीतकर 17वीं उत्तर प्रदेश विधानसभा के सदस्य के रूप में अपना राजनीतिक सफर शुरू किया था। वह मार्च 2017 से 2022 तक विधायक रहे। उनकी सक्रियता और संगठन में भूमिका को देखते हुए 21 अगस्त 2019 को उन्हें उत्तर प्रदेश सरकार में बेसिक शिक्षा मंत्री (राज्य मंत्री – स्वतंत्र प्रभार) बनाया गया। डॉ. सतीश चंद्र द्विवेदी ने यह जिम्मेदारी 25 मार्च 2022 तक संभाली। मंत्री के रूप में, वह बेसिक शिक्षा से जुड़े कार्यक्रमों और विभागीय कार्यों में सक्रिय रहे।
पूर्व मंत्री ने जूते पहनकर फहराया तिरंगा:सिद्धार्थनगर भाजपा कार्यालय का वीडियो आया सामने