लक्ष्मीपुर में गणतंत्र दिवस पर ध्वजारोहण: प्रमुख अंजली पांडेय और 96 प्रधानों ने फहराया तिरंगा – Ekma(Nautanwa) News

5
Advertisement

लक्ष्मीपुर में सोमवार को गणतंत्र दिवस के अवसर पर धूमधाम से ध्वजारोहण किया गया। ब्लॉक प्रमुख अंजली पांडेय सहित 96 ग्राम प्रधानों और उनके प्रतिनिधियों ने विभिन्न स्थानों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया। सोमवार को लक्ष्मीपुर ब्लॉक परिसर में ब्लॉक प्रमुख अंजली पांडेय ने सबसे पहले डॉ. भीमराव अंबेडकर के चित्र पर पुष्प अर्पित किए। इसके बाद उन्होंने ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर आभा दुबे, मिथिलेश कुमार, छोटेलाल, सचिव अखिलेश कुमार, हरिशंकर साहनी, विवेक, प्रमोद यादव प्रबल प्रताप सिंह प्रमोद कुमार यादव हेमंत कुमार सहित कई अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। इसी क्रम में बीआरसी लक्ष्मीपुर में खंड शिक्षा अधिकारी पिंगल प्रसाद राणा ने ध्वजारोहण किया। रेंज ऑफिस और क्षेत्र के अन्य शिक्षण संस्थानों में भी गणतंत्र दिवस समारोह आयोजित किए गए। क्षेत्र के कुल 96 गांवों में ग्राम प्रधानों और उनके प्रतिनिधियों ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इनमें तजेंद्र पाल सिंह उर्फ गोल्डी सिंह, अजय यादव, जितेंद्र चौधरी, गोविंद यादव, पप्पू यादव उर्फ जयकिशुन, सुजीत, कमलेश साहनी, राजू, संतराम यादव, कौश कुमार चौधरी, मनोज कुमार, शमशेर खान, श्रीनिवास यादव, झिनकू यादव, शिवप्रसाद यादव, राजीव, चंद्रवास साहनी, अरविंद साहनी, अनिल शर्मा, रामनाथ वर्मा, नरेंद्र यादव, राजेश यादव जैसे प्रधान शामिल रहे।
Advertisement