बाबा झुंगी नाथ धाम में भागवत कथा संपन्न:कथा के बाद विशाल भंडारे में श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद

2
Advertisement

बस्ती के दुबौलिया क्षेत्र स्थित प्रसिद्ध बाबा झुंगी नाथ धाम महादेव मंदिर में सात दिवसीय सरस संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा, रुद्र विष्णु महायज्ञ और संत सम्मेलन का आयोजन किया गया। इन धार्मिक आयोजनों के समापन के बाद सोमवार शाम को एक विशाल भंडारे का आयोजन हुआ। इस भंडारे में क्षेत्र के बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। प्रसाद वितरण का यह सिलसिला देर शाम तक जारी रहा। कार्यक्रम के आयोजक पंडित ध्रूपचंद पाठक की अगुवाई में कथा और विशाल भंडारे में स्थानीय लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और सहयोग प्रदान किया। कथावाचक आचार्य प्रभु दया निधि दास गोस्वामी महाराज ने सात दिनों तक सुबह-शाम संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा का श्रवण कराया। इसमें क्षेत्र की बड़ी संख्या में बुजुर्गों और महिलाओं ने कथा का रसपान किया। इस दौरान वरिष्ठ पत्रकार अनिल ओझा,संदीप यादव, अभय वर्मा शाहिद तमाम लोग मंदिर में शामिल है।

यहां भी पढ़े:  खैराहनिया में मोनी अमावस्या पर मेला लगा:जिला पंचायत प्रत्याशी ने विशाल भंडारे का आयोजन किया
Advertisement