सिद्धार्थनगर के बजहां बाजार स्थित शहीदे आजम भगत सिंह उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में 77वां गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में ध्वजारोहण किया गया और राष्ट्रगान के साथ देशभक्ति का माहौल गूंज उठा। कार्यक्रम में विद्यालय के प्रबंधक ज्ञानेंद्र चौधरी, प्रधानाचार्य हिना खान और पूर्व प्रधानाचार्य तेज बहादुर चौधरी ने संविधान की गरिमा, स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान और राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका पर प्रकाश डाला। उन्होंने विद्यार्थियों को देशहित में कार्य करने के लिए प्रेरित किया। छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति गीत, भाषण और विभिन्न रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। इन प्रस्तुतियों को उपस्थित दर्शकों ने खूब सराहा। सांस्कृतिक कार्यक्रम का संचालन अब्दुल शहीद ने किया। इस अवसर पर अध्यापक अभिषेक सिंह, जय करण, अजीउलहसन, रश्मि सिंह और स्कूल सदस्य महबूब हसन सहित बड़ी संख्या में शिक्षक, छात्र-छात्राएं और अभिभावक मौजूद रहे। वैष्णवी कसौधन, साबरीन, सोनाक्षी, प्रिया पांडे, नौशाद, रकीब, रशीद जैसे कई विद्यार्थियों ने कार्यक्रम में सक्रिय भागीदारी निभाई। समारोह का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।
बजहां बाजार में गणतंत्र दिवस समारोह:शहीदे आजम भगत सिंह विद्यालय में छात्रों ने दी प्रस्तुतियां