एसएसबी-पुलिस ने 150 बोतल नेपाली शराब पकड़ी:सिद्धार्थनगर में एक तस्कर गिरफ्तार, भारत-नेपाल सीमा पर कार्रवाई

3
Advertisement

सिद्धार्थनगर में 25 जनवरी 2025 को सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) की 43वीं वाहिनी और पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए 150 बोतल नेपाली शराब जब्त की। इस दौरान एक तस्कर को भी गिरफ्तार किया गया। अधिकारियों को सूचना मिली थी कि सीमा स्तंभ संख्या 544 के पास से शराब की तस्करी होने वाली है। इस सूचना के आधार पर सीमा चौकी ककरहवा और पुलिस की संयुक्त नाका दल ने चिन्हित स्थान के लिए प्रस्थान किया। सीमा स्तंभ संख्या 544 के समीप पहुंचने पर दल ने एक संदिग्ध व्यक्ति को देखा। नाका दल को अपनी ओर आते देख वह व्यक्ति भागने लगा, लेकिन त्वरित कार्रवाई करते हुए घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया गया। गिरफ्तार व्यक्ति के पास जमीन पर दो बोरियां पड़ी मिलीं। जांच करने पर उनमें नेपाली शराब पाई गई। बरामद शराब में स्टार ब्रांड की 90 बोतलें, रॉयल ब्रांड की 30 बोतलें और इश्क ब्रांड की 30 बोतलें शामिल थीं, जिनकी कुल संख्या 150 बोतलें थी। पूछताछ में पकड़े गए व्यक्ति ने अपनी पहचान अर्जुन (37 वर्ष), पुत्र राम प्रहलाद यादव, निवासी दूल्हा खुर्द, थाना मोहाना, जिला सिद्धार्थनगर के रूप में बताई। उसने खुलासा किया कि यह शराब दूल्हाखुर्द निवासी दिलीप पुत्र बैजनाथ की है और वह इसे नेपाल से तस्करी कर भारत ला रहा था। संयुक्त नाका दल ने जब्त की गई कुल 150 बोतल नेपाली शराब और गिरफ्तार तस्कर को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए पुलिस थाना मोहाना, जिला सिद्धार्थनगर को सौंप दिया। भारत-नेपाल सीमा पर तस्करी और अन्य अपराधों की रोकथाम के लिए 43वीं वाहिनी एसएसबी लगातार सक्रिय है। प्रचालन गतिविधियों के माध्यम से एसएसबी द्वारा भारत-नेपाल सीमा पर अवैध तस्करी के सामान, मानव तस्करी, नशीली दवाएं, अवैध मुद्रा, वन्य जीव और उनके उत्पादों को लगातार जब्त किया जा रहा है, और इसमें लिप्त व्यक्तियों के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
यहां भी पढ़े:  बलरामपुर में पूर्व सांसद पर गैंगस्टर मामले की सुनवाई टली:एमपी-एमएलए कोर्ट में 20 दिसंबर को होगी सुनवाई
Advertisement