जमीनी विवाद में दो भाइयों की पिटाई:इकौना में एक भाई गंभीर रूप से घायल, अस्पताल में भर्ती

2
Advertisement

श्रावस्ती जनपद के इकौना थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कंजड़वा में सोमवार को जमीनी विवाद को लेकर दो सगे भाइयों पर हमला किया गया। इस घटना में दोनों भाई घायल हो गए, जिनमें से एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार, इकौना देहात निवासी सहज राम (लगभग 25 वर्ष) और राम गोपाल विश्वकर्मा (लगभग 35 वर्ष), दोनों पुत्र नंद कुमार, का इकौना के कुछ लोगों से जमीनी विवाद चल रहा था। सोमवार को इसी विवाद को लेकर हुए कहासुनी के बाद विपक्षियों ने लाठी-डंडों से उन पर हमला कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर एंबुलेंस मौके पर पहुंची और दोनों घायल भाइयों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इकौना में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों ने उन्हें प्राथमिक उपचार दिया। उपचार के दौरान सहज राम की गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल भिनगा रेफर कर दिया है।

यहां भी पढ़े:  एसपी कार्यालय में बिना अनुमति प्रदर्शन, 5 लोग हिरासत में:श्रावस्ती में विश्व हिंदू रक्षा परिषद के पदाधिकारी नारेबाजी कर रहे थे, वाहन सीज
Advertisement