विज्ञापन
बहराइच के नवाबगंज में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है। नौशाद नामक इस आरोपी को धारा 170, 126 और 135 बीएनएसएस के तहत वांछित होने पर पकड़ा गया। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक बहराइच राम नयन द्वारा चलाए जा रहे अपराध नियंत्रण अभियान के तहत की गई। अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण और पुलिस क्षेत्राधिकारी नानपारा पहूप सिंह के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक के नेतृत्व में स्थानीय पुलिस टीम ने यह गिरफ्तारी की। गिरफ्तार आरोपी की पहचान नौशाद पुत्र जिलेदार खां (उम्र करीब 26 वर्ष) के रूप में हुई है, जो ग्राम खैरा कला, थाना नानपारा, जनपद बहराइच का निवासी है। उसे उपजिला मजिस्ट्रेट नानपारा के समक्ष पेश करने के लिए रवाना किया गया। पुलिस ने गिरफ्तारी की सूचना अभियुक्त के परिजनों को भी दी। गिरफ्तारी टीम में उपनिरीक्षक दिलीप उपाध्याय, उपनिरीक्षक देवेंद्र प्रताप राय, कांस्टेबल दुर्गा प्रसाद चौहान और कांस्टेबल राजकुमार वर्मा शामिल थे।







































