रिपब्लिश-डे पर ब्राइट वे स्कॉलर्स अकेडमी का ऐलान: 8वीं की छात्रा पायल को इंटर तक निःशुल्क दिया जाएगा – Lehra(Pharenda) News

5
Advertisement

महाराजगंज के लेहरा जनपद स्थित बृजमनगंज क्षेत्र के ब्राइट वे स्कॉलर्स अकेडमी हाई स्कूल, मथुरा नगर बर्गाहपुर में गणतंत्र दिवस समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कक्षा 8 की छात्रा पायल ने अपने प्रेरणादायक भाषण से सभी को प्रभावित किया। उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन से प्रभावित होकर विद्यालय प्रबंधन ने एक महत्वपूर्ण घोषणा की। विद्यालय के प्रबंधक शाह आलम ने छात्रा पायल को कक्षा 9 और 10 की पूरी पढ़ाई निःशुल्क कराने का ऐलान किया। इसके अतिरिक्त, उन्होंने यह भी बताया कि पायल की इंटरमीडिएट (कक्षा 11 और 12) की शिक्षा का समस्त खर्च भी विद्यालय द्वारा ही वाहन किया जाएगा। समारोह में अन्य विद्यार्थियों ने भी देशभक्ति गीत, नृत्य और विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। विद्यालय परिवार ने सभी बच्चों की मेहनत, अनुशासन और प्रस्तुति की सराहना की। यह निर्णय प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने की विद्यालय की नीति को दर्शाता है। यह पहल अन्य छात्रों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बनेगी। ध्वजारोहण का कार्यक्रम भारतीय स्टेट बैंक लेहरा स्टेशन के सीएसपी संचालक देवनारायण अग्रहरि और बर्गाहपुर के समाजसेवी धर्मदेव यादव द्वारा संपन्न हुआ। इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक शाह आलम, प्रधानाचार्य विजय मौर्या, शिक्षक-शिक्षिकाएं सतीश प्रकाश श्रीवास्तव, सोनू मौर्या, दीपक विश्वकर्मा, गोविन्द प्रसाद, गोरख सहानी, सरोज, पुष्पा, सहजादी, मंदिरा, मनीषा, ममता, साक्षी सहित अभिभावक गण उपस्थित रहे।
यहां भी पढ़े:  महराजगंज में मकर संक्रांति खिचड़ी मेला संपन्न: गोरक्षनाथ मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ - Darahata(Nichlaul) News
Advertisement