ललिया थाना क्षेत्र के मोतीपुर गांव में सोमवार सुबह 11 बजे के करीब एक आठ वर्षीय बच्चे की पिकअप की चपेट में आने से मौत हो गई। बच्चा गांव में अन्य बच्चों के साथ गेंद खेल रहा था। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हरैया थाना क्षेत्र के ठठरैहिया गांव निवासी भवानी प्रसाद यादव की पत्नी शीला देवी अपने मायके मोतीपुर गांव में श्यामता यादव के यहां आई हुई थीं। सोमवार सुबह शीला देवी का आठ वर्षीय बेटा आदर्श कुमार यादव गांव के बच्चों के साथ गेंद खेल रहा था। खेलते समय गेंद सड़क पर चली गई, जिसे उठाने के लिए आदर्श सड़क पर गया। इसी दौरान महराजगंज तराई की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार अनियंत्रित पिकअप ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में आदर्श की मौके पर ही मौत हो गई। प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार सिंह ने बताया कि मृतक के मामा श्यामता यादव की तहरीर पर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस ने अज्ञात पिकअप चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और वाहन व चालक की तलाश कर रही है।
पिकअप की चपेट में आने से बालक की मौत:बलरामपुर में पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा, आरोपी चालक पर केस दर्ज