बाल विवाह मुक्त भारत को लेकर दिलाई शपथ: गणतंत्र दिवस पर महराजगंज में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित – Mithaura(Maharajganj) News

0
8

गणतंत्र दिवस के अवसर पर महराजगंज जनपद के मिठौरा क्षेत्र पंचायत स्थित ग्राम पंचायत मधुबनी में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम बौद्ध विहार प्रांगण और आस्था शिवम भारत गैस एजेंसी परिसर में हुआ, जिसमें बाल विवाह मुक्त भारत हेतु शपथ ग्रहण कराई गई। महिला कल्याण विभाग की जेंडर स्पेशलिस्ट संजा देवी ने ग्राम प्रधान पिंटू गुप्ता और गैस एजेंसी के ऑनर देवेंद्र उपाध्याय की अध्यक्षता में ध्वजारोहण कार्यक्रम में भाग लिया। इस दौरान समस्त ग्रामवासियों को बाल विवाह के प्रति जागरूक किया गया। उपस्थित महिला, पुरुष और बच्चों ने सक्रिय रूप से इसमें सहभागिता की। कार्यक्रम में पम्पलेट और पोस्टर वितरित किए गए। साथ ही, सभी उपस्थित लोगों को ऑनलाइन शपथ प्रमाण पत्र डाउनलोड करने में सहायता की गई। यह पहल बाल विवाह जैसी कुप्रथा को समाप्त करने के उद्देश्य से की गई थी। जेंडर स्पेशलिस्ट संजा देवी ने विभाग द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। इनमें मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना, स्पॉन्सरशिप योजना, निराश्रित महिला पेंशन, वृद्धा पेंशन और राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना शामिल थीं। उन्होंने महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों के उद्देश्य, लाभ, पात्रता और आवेदन प्रक्रिया के बारे में भी बताया। उपस्थित जनसमूह को बाल विवाह न करने और समाज को इस कुप्रथा से पूरी तरह मुक्त करने की शपथ दिलाई गई। बाल विवाह के दुष्परिणामों पर प्रकाश डालते हुए इसे रोकने के लिए सामूहिक सहभागिता की अपील की गई। इसके अतिरिक्त, सभी किशोर-किशोरियों को शत-प्रतिशत मतदान करने के लिए प्रेरित किया गया। इस कार्यक्रम में गैस एजेंसी के ऑनर देवेंद्र उपाध्याय, ग्राम प्रधान पिंटू गुप्ता, प्रतिनिधि राजेश गुप्ता, रोजगार सेवक धनराज मुख़र्जी, भीम आर्मी मिशन के अध्यक्ष मोनू गौतम, मैनेजर निशाकर त्रिपाठी, भोलू वर्मा, राजेन्द्र चौधरी, रविन्द्र मनमोहन दुबे, सुभाष, मीना देवी, महिमा गुप्ता, पानकली, रेनु, ओमप्रकाश, धर्मवीर, बी.डी.सी. सदस्य और समूह की महिलाओं सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।
विज्ञापन 2