लक्ष्मीपुर में निजी कॉलेज में गणतंत्र दिवस समारोह: बच्चों ने प्रभातफेरी निकालकर राष्ट्रीय पर्व धूमधाम से मनाया – purandarpur(Nautanwa) News

7
Advertisement

लक्ष्मीपुर विकास खंड के अंतर्गत जामिया इकरा गर्ल्स कॉलेज, मदरहाककटही में गणतंत्र दिवस समारोह धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय के बच्चों ने प्रभातफेरी निकाली और विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। विद्यालय के प्रधानाध्यापक अहमद खान ने राष्ट्रीय पर्व पर झंडारोहण किया। मुख्य अतिथि अरुण कुमार उपाध्याय ने भारत माता की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। झंडारोहण के बाद सभी ने झंडे को सलामी दी और पूरे श्रद्धा के साथ राष्ट्रगान गाया। प्रधानाचार्य वसीम अहमद खान ने सभी अतिथियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएँ दीं। सांस्कृतिक कार्यक्रमों के तहत बच्चों ने स्वागत गीत गाकर मुख्य अतिथि का अभिनंदन किया। नवीन खान ने अपने अंग्रेजी भाषण में गणतंत्र दिवस के इतिहास और महत्व पर प्रकाश डाला। राकेश ने भी प्रभावशाली भाषण दिया, जबकि मनीषा ने मधुर स्वर में राष्ट्रगीत गाकर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम का संचालन अब्दुल रब खान ने किया। विद्यालय प्रांगण से एक भव्य प्रभातफेरी निकाली गई, जो रिहायशी इलाकों से होते हुए वापस विद्यालय में आकर समाप्त हुई। प्रभातफेरी के दौरान बच्चों ने माइक पर ‘भारत माता की जय’, ’26 जनवरी अमर रहे’, ‘महात्मा गांधी अमर रहे’, ‘देश की सेवा हम करेंगे’ जैसे नारे लगाए। विद्यालय के बाल मंत्रिमंडल के बच्चों ने भी प्रभातफेरी में व्यवस्था बनाए रखने में सक्रिय भूमिका निभाई, जिसकी रास्ते में लोगों ने खूब सराहना की। बच्चों द्वारा प्रस्तुत रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम दोपहर 2:30 बजे समाप्त हुआ। इस राष्ट्रीय पर्व के अवसर पर प्रेम कुमार, मंतू यादव, अब्दुल रब, संतराम, शाह आलम, मुहम्मद उमर, शोयब खान, विद्यालय के शिक्षक वसीम अहमद, हाफिज तौफ़ीक़ अहमद खान, शिक्षिकाएं मीरा कुमारी और सायबा खातून सहित क्षेत्र के कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
यहां भी पढ़े:  SSB जवानों ने भारत-नेपाल सीमा पर निकाली तिरंगा यात्रा: गणतंत्र दिवस से पहले देशभक्ति जगाने का संदेश, बच्चों ने भी लिया हिस्सा - Maharajganj News
Advertisement