गणतंत्र दिवस पर संविधान और नशामुक्ति की शपथ ली:श्रावस्ती में क्रॉसकंट्री दौड़ में विजेताओं को DM ने ट्रैकसूट देकर किया सम्मानित

2
Advertisement

श्रावस्ती में गणतंत्र दिवस के अवसर पर कलेक्ट्रेट सभागार में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिलाधिकारी ने उपस्थित अधिकारियों और कर्मचारियों को भारतीय संविधान के प्रति निष्ठा तथा समाज को नशामुक्त बनाने की शपथ दिलाई। अपने संबोधन में जिलाधिकारी ने संविधान के मूल्यों, नागरिक कर्तव्यों और नशामुक्त समाज के महत्व पर प्रकाश डाला।गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में जनपद स्तर पर क्रॉसकंट्री दौड़ प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। इसमें बड़ी संख्या में प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। पुरुष वर्ग की 5 किलोमीटर क्रॉसकंट्री दौड़ में बॉबी राना ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। किशन लाल द्वितीय, प्रवेश लाल तृतीय, हर्षित राना चतुर्थ, रंजीत यादव पाँचवें और आशुतोष त्रिपाठी छठे स्थान पर रहे। बालिका वर्ग की 3 किलोमीटर क्रॉसकंट्री दौड़ कलेक्ट्रेट मुख्य गेट से शुरू होकर पुलिस लाइन होते हुए समाप्त हुई। नैना द्विवेदी ने प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि सानिया बानो द्वितीय, महिमा यादव तृतीय, हसीबुन निशा चतुर्थ, कोमल पाँचवें और संजना कुमारी छठे स्थान पर रहीं। प्रतियोगिता के समापन पर जिलाधिकारी ने विजेता प्रतिभागियों को ट्रैकसूट प्रदान कर सम्मानित किया। शिवम कुमार को सांत्वना पुरस्कार दिया गया।दरअसल खेल को बढ़ावा देने के लिए खिलाड़ियों को जिले में लगातार प्रोत्साहित किया जा रहा। जिलाधिकारी ने सभी प्रतिभागियों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से युवाओं में खेल भावना, अनुशासन और स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा मिलता है।कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी और बड़ी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित रहे। पूरे आयोजन के दौरान देशभक्ति और उत्साह का वातावरण बना रहा।

Advertisement