बलरामपुर जिले के हरैया सतघरवा क्षेत्र में निजी स्कूल के बाहर एक 6 वर्षीय छात्र सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गया।विद्यालय का छात्र अख्तर (6 वर्षीय, पुत्र नवाजुद्दीन) खेलते समय सड़क पर आ गया। एक तेज रफ्तार बाइक सवार ने उसे टक्कर मार दी, जिससे उसे गंभीर चोटें आईं। परिजन उसे तत्काल अस्पताल ले गए। मौके पर उपस्थित अभिभावकों ने गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया है। इस घटना की सूचना खंड शिक्षा अधिकारी सियाराम वर्मा को दी गई, जिन्होंने बताया कि वे छुट्टी पर हैं। छात्र अख्तर के परिजन चांद मोहम्मद ने मथुरा चौकी प्रभारी को दुर्घटना की लिखित शिकायत प्रार्थना पत्र दिया और कार्यवाही की मांग की। वहीं चौकी प्रभारी मथुरा प्रतीक पांडेय बताया की शिकायती प्रार्थना पत्र प्राप्त हुआ है आवश्यक विधिक कार्यवाही की जाएगी।
हरैया सतघरवा में बच्चे को बाइक ने मारी टक्कर:परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप, अस्पताल में इलाज जारी