Advertisement
बहराइच के चरदा जमोग बाजार स्थित मदरसा कुतुबुल उलूम और कुतुबुद्दीन शाह रहमतुल्ला आले के आस्ताने पर 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर झंडारोहण कार्यक्रम श्रद्धा और उत्साह के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए खुर्शीद अहमद ने कहा कि गणतंत्र दिवस हमें संविधान द्वारा दिए गए अधिकारों और कर्तव्यों की याद दिलाता है। उन्होंने देश की एकता और अखंडता बनाए रखने की प्रेरणा दी। असगर अली ने अपने संबोधन में सभी नागरिकों से आपसी भाईचारे और सद्भाव के साथ देश के विकास में योगदान देने का आह्वान किया। इस अवसर पर हाफिज शाकिर, मोहम्मद नईम, हुसैन बाबू, इरशाद और शहीदुल सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। कार्यक्रम का समापन देश की शांति, प्रगति और अमन-चैन के लिए दुआ के साथ हुआ।










































