भारत-नेपाल सीमा पर SSB ने फहराया तिरंगा:सिद्धार्थनगर में गणतंत्र दिवस पर जवानों ने दी सलामी

4
Advertisement

गणतंत्र दिवस के अवसर पर भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सशस्त्र सीमा बल (SSB) की 43वीं वाहिनी ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। 26 जनवरी को सिद्धार्थनगर स्थित सीमा चौकी पर जवानों ने पूरे सम्मान के साथ तिरंगे को सलामी दी। इस दौरान सीमा क्षेत्र में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। SSB के जवान पूरी तरह मुस्तैद रहे और पैदल गश्त, वाहन चेकिंग के साथ-साथ हर गतिविधि पर पैनी निगरानी रखी गई। झंडारोहण समारोह में जवानों ने देश की सीमाओं की सुरक्षा और संविधान की गरिमा बनाए रखने का संकल्प लिया। इस अवसर पर सहायक कमांडेंट के. रणबीर सिंह, सहायक उपनिरीक्षक जांबोजय, उपनिरीक्षक जाकोब, महिला सैनिक बटेरी, मैना, अनीता, प्रेड कमांडर और मुख्य आरक्षी मयंक शेखर सहित SSB के कई जवान मौजूद रहे। कपिलवस्तु थाना क्षेत्र की बजहां चौकी के सिपाही भी कार्यक्रम में शामिल हुए। कार्यक्रम में ग्राम प्रधान अब्दुल हकीम, समाजसेवी बदरे आलम, कृष्णा पाण्डेय, डीडी न्यूज़ दिल्ली के कंटेंट राइटर खालिद महतो, शाहिद महबूब, अब्दुल मोबीन, सैफुल्लाह अंसारी, जुल्फेकार अहमद सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण और छात्र-छात्राएं उपस्थित थे। समारोह के समापन पर सभी उपस्थित लोगों के लिए जलपान की व्यवस्था की गई।
Advertisement