श्रावस्ती के इकौना स्थित प्राथमिक विद्यालय कजड़वा में 26 जनवरी 2026 को 77वां गणतंत्र दिवस बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय में विशेष कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम में विद्यालय की इंचार्ज प्रधानाध्यापिका ममता मिश्रा, सहायक अध्यापिका अर्चना, शिक्षामित्र धर्मराज यादव और आंगनवाड़ी कार्यकत्री शिवकुवरि यादव सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। इनमें ग्राम प्रधान प्रतिनिधि किरन देवी, धर्मेंद्र कुमार, सहायिका चांदतारा, सुंदरपता, हेमंत कुमारी और रसोइया दुरपता भी शामिल थे। शिक्षामित्र धर्मराज यादव ने बच्चों को मिठाइयाँ वितरित कीं और कलम-पेंसिल भी बांटे। इस दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। उपस्थित अतिथिगणों को भी सम्मानित किया गया, जिन्होंने बच्चों को पुरस्कार देकर उनका उत्साहवर्धन किया। आंगनवाड़ी कार्यकत्री शिवकुवरि यादव ने भी बच्चों को इनाम देकर सम्मानित किया, जिससे बच्चों में काफी खुशी देखी गई। छोटे बच्चों ने भी इस अवसर पर धन्यवाद ज्ञापित किया।
Home उत्तर प्रदेश इकौना: कजड़वा प्राथमिक विद्यालय में 77वां गणतंत्र दिवस:हर्षोल्लास के साथ मनाया गया,...





































