पिपरी में सड़क दोनों ओर से कटी:आवागमन बाधित, चौपहिया वाहनों को निकलने में परेशानी

1
Advertisement

श्रावस्ती जिले में दिकौली ग्राम सभा से पिपरी और तुलसीपुर होते हुए बहराइच हाईवे को जोड़ने वाली सड़क की दोनों साइड कट जाने से आवागमन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। इस मार्ग पर दोपहिया और चौपहिया वाहनों को निकलने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यह सड़क थाना सोनवा और ब्लॉक गिलौला, जिला श्रावस्ती के अंतर्गत आती है। सड़क के दोनों ओर कट जाने के कारण गहरे गड्ढे बन गए हैं, जिससे वाहनों का संतुलन बिगड़ रहा है। सड़क के किनारे खंती होने से भी खतरा बढ़ गया है। स्थानीय लोगों के अनुसार, इस मार्ग से प्रतिदिन हजारों की संख्या में वाहनों का आवागमन होता है। राम कुमार, संतोष, अजय, छोटू, सोनू और सुधाकर जैसे स्थानीय निवासियों ने बताया कि सड़क की खराब हालत के कारण उन्हें रोजमर्रा की यात्रा में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
Advertisement