
श्रावस्ती जनपद के नवीन मॉडर्न थाना क्षेत्र के राजगढ़ गुलहरिया के पास एक ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया। इस हादसे में ई-रिक्शा चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। मिली जानकारी के अनुसार, राजगढ़ गुलहरिया निवासी युवक अपना ई-रिक्शा लेकर कहीं जा रहा था। गांव के पास अचानक वाहन अनियंत्रित हो गया और सड़क पर पलट गया। दुर्घटना के बाद आसपास मौजूद ग्रामीणों और परिजनों ने घायल युवक को निजी वाहन से इकौना स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने युवक के पैर में फ्रैक्चर बताया। बेहतर इलाज के लिए उसे मेडिकल कॉलेज बहराइच रेफर कर दिया गया। फिलहाल, घायल युवक का इलाज मेडिकल कॉलेज बहराइच में जारी है।







































