
श्रावस्ती जिले के चंद्रखाबुजुर्ग ग्राम सभा के अंतर्गत महतव पुरवा में एक संकरा रास्ता है। यह रास्ता सोनवा थाना और गिलौला ब्लॉक के तहत आता है। इस रास्ते पर आवागमन में स्थानीय लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। रास्ते की चौड़ाई इतनी कम है कि एक साथ एक बाइक और एक पैदल यात्री का निकलना मुश्किल हो जाता है। इसके कारण लोगों का आवागमन बुरी तरह प्रभावित होता है। स्थानीय निवासियों ने इस समस्या पर चिंता व्यक्त की है। अश्विनी, सूरज, धर्मेंद्र, सुमित और अफजल जैसे कई ग्रामीणों ने बताया कि उन्हें हर दिन इस परेशानी से जूझना पड़ता है।







































