विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत:श्रावस्ती में पति-सास पर हत्या का आरोप, पिता बोले- बेटी पैदा होने पर दामाद करता था प्रताड़ित

1
Advertisement

श्रावस्ती के हरदत्त नगर गिरंट थाना क्षेत्र के बाढ़िहन पुरवा गांव में एक 31 वर्षीय विवाहिता का शव बुधवार को संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। मृतका के पिता ने ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए हत्या का आरोप लगाया है।उन्होंने पति और सास के खिलाफ नामजद तहरीर दी है, जिसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। बहराइच जनपद के नानपारा कोतवाली क्षेत्र के उचवा गांव निवासी रामजियावन सिंह ने ने अपनी बेटी 30 वर्षीय बेटी लक्ष्मी की शादी 10 साल पहले श्रावस्ती के बाढ़िहन पुरवा निवासी राजू सिंह से की थी। पिता का आरोप है कि लक्ष्मी को कोई संतान नहीं थी, और अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर भी उत्पीड़न जारी था। परिजनों के अनुसार, दहेज की मांग पूरी न होने पर लक्ष्मी के साथ मारपीट की जाती थी। उनका दामाद राजू सिंह नशे का आदी है और प्रतिदिन नशे की हालत में लक्ष्मी के साथ मारपीट करता था। दामाद राजू सिंह घर में दुकान चलाता है। उसके पिता का निधन हो चुका है वह अपनी मां के साथ रहता है। लक्ष्मी की मौत की सूचना मायके पक्ष को ग्रामीणों के माध्यम से मिली। पिता रामजियावन का आरोप है कि जब वे मौके पर पहुंचे, तो दामाद राजू सिंह घर से फरार था, सास घर में मौजूद थी। पिता ने दावा किया कि उनकी बेटी की पीट-पीटकर हत्या की गई है और बाद में इसे आत्महत्या का रूप देने के लिए शव को फंदे से लटका दिया गया। पिता ने बताया कि कुछ देर बाद राजू थाने के पास मिला। पूछने पर उसने घर पर मौजूद न होने की बात कही।परिजनों के अनुसार, सुबह जब पड़ोसी दुकान पर सामान लेने पहुंचे तो दुकान बंद थी और आवाज देने पर भी दरवाजा नहीं खुला। इसके बाद ग्रामीणों को लक्ष्मी की मौत की जानकारी हुई, जिसके बाद मायके पक्ष को सूचित किया गया। पीड़ित पिता ने दामाद राजू सिंह और सास के खिलाफ थाने में लिखित तहरीर देकर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच जारी है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
Advertisement