अधूरा स्वास्थ्य केंद्र बना मवेशियों का तबेला:पोंदली गांव में दो साल से निर्माण ठप, ग्रामीण परेशान

3
Advertisement

श्रावस्ती जिले के जमुनहा ब्लॉक के पोंदली गांव में एक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC) का निर्माण पिछले दो वर्षों से अधूरा पड़ा है। सरकार की स्वास्थ्य सेवाओं को गांव-गांव तक पहुंचाने की मंशा इस अधूरे प्रोजेक्ट के कारण पूरी नहीं हो पा रही है। स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि निर्माण कार्य बंद होने के बाद से यह भवन अब भूसा रखने और गाय-भैंस बांधने के लिए इस्तेमाल हो रहा है। लाखों की लागत से शुरू हुई यह योजना अब धीरे-धीरे खंडहर में तब्दील हो रही है, जिससे इसका कोई लाभ नहीं मिल पा रहा है। ग्राम प्रधान कैलाश नाथ ने जानकारी दी कि इस स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण दो ठेकेदारों के माध्यम से किया जा रहा था। हालांकि, उनके आपसी विवाद के चलते काम बीच में ही रुक गया और तब से इसे दोबारा शुरू नहीं किया जा सका है। गांव के लोग अभी भी उम्मीद लगाए बैठे हैं कि यह केंद्र कभी पूरा होगा, जिससे उन्हें इलाज के लिए दूर के इलाकों में नहीं जाना पड़ेगा।
यहां भी पढ़े:  श्रावस्ती के गांव में 76 साल बाद भी सड़क नहीं:कीचड़ से गुजरने को मजबूर ग्रामीण, बच्चे स्कूल जाने में परेशान
Advertisement