श्रावस्ती में स्कूल प्रबंधक पर छात्रा की पिटाई का आरोप:हाथ-कंधे पर चोट, आरोपी बोले- अनुशासन के लिए दिया गया सांकेतिक दंड

9
Advertisement

श्रावस्ती जिले के भिनगा स्थित बी एस एक्सीलेंट पब्लिक स्कूल में 23 फरवरी 2026 को एक छात्रा से कथित तौर पर मारपीट का मामला सामने आया है। कक्षा 5 में पढ़ने वाली 9 वर्षीय छात्रा के परिजनों ने स्कूल प्रबंधक कमल सिंह पर पिटाई का आरोप लगाया है। घटना के बाद छात्रा के हाथ, कंधे और अंगूठे पर चोट के निशान मिले हैं। परिजनों के अनुसार, छात्रा कक्षा पांच की मॉनिटर है। आरोप है कि लंच के बाद वह सहपाठियों के साथ खेल रही थी, तभी विद्यालय के प्रबंधक कमल सिंह ने उसे अनुशासन के नाम पर डांटा। प्रबंधक पर छात्रा के बाल खींचने और थप्पड़ मारने का आरोप है। इसके बाद उसे कार्यालय ले जाकर स्टिक से हाथ के पंजे और कंधे पर मारा गया। आरोप है पिटाई के कारण छात्रा का अंगूठा सूज गया है पीड़िता ने बताया कि उसे कथित तौर पर बिना किसी स्पष्ट कारण के मारा गया और बाल भी खींचे गए, जिससे उसे दर्द महसूस हो रहा है। घटना के बाद से बच्ची भयभीत है। छात्रा के पिता दिनेश गुप्ता, जो भिनगा नई बाजार मोहल्ले के निवासी हैं, अपनी बेटी को लेकर पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे। उन्होंने आरोपी प्रबंधक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। दिनेश गुप्ता ने पुलिस को लिखित तहरीर देकर कानूनी कार्रवाई की अपील की है। पिता ने चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि यदि स्कूल जैसे सुरक्षित माने जाने वाले स्थान पर बच्चों के साथ ऐसी घटनाएं होंगी, तो अभिभावक अपने बच्चों को पढ़ने कैसे भेजेंगे।फिलहाल, पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। स्कूल के प्रबंधक कमल सिंह का कहना है कि बच्चों को मारने-पीटने का कोई प्रावधान नहीं है। हालांकि, उन्होंने स्वीकार किया कि कई बार बच्चे ज्यादा दौड़-भाग और शोर-शराबा करने लगते हैं, तो उनकी सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए अनुशासन के लिए सांकेतिक दंड दिया जाता है।
यहां भी पढ़े:  मिशन शक्ति के तहत बहू-बेटी सम्मेलन:गैंड़ास बुजुर्ग पुलिस ने गेहरौला में 270 महिलाओं को किया जागरूक
Advertisement