श्रावस्ती में रोडवेज बस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को मारी टक्कर:हाजी बाबा के पास नेशनल हाईवे पर 7 यात्री घायल

1
Advertisement

श्रावस्ती जनपद में गुरुवार को एक बड़ा सड़क हादसा हुआ। नवीन मॉडर्न थाना क्षेत्र के हाजी बाबा के पास नेशनल हाईवे 730 पर बलरामपुर से इकौना जा रही एक रोडवेज बस ने गन्ने से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली को टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में बस में सवार लगभग सात यात्री घायल हो गए। यह हादसा कटरा बाईपास स्थित हाजी बाबा के पास ओवरटेक करने के प्रयास में हुआ। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में पलट गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही एंबुलेंस तुरंत घटनास्थल पर पहुंची। सभी घायल यात्रियों को तत्काल इकौना के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार जारी है। फिलहाल, स्थानीय पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।
यहां भी पढ़े:  सायरन बजते ही 15 मिनट बाधित रहेगी बिजली:श्रावस्ती में ब्लैकआउट मॉकड्रिल का अलर्ट, एसएसबी ने 2200 छात्रों को उद्देश्य समझाया
Advertisement